Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ Maoist leader Sabyasachi Goswami arrested: 10 लाख का इनामी माओवादी नेता सब्यसाची...

Maoist leader Sabyasachi Goswami arrested: 10 लाख का इनामी माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी गिरफ्तार,झारखंड सीमा के पास पकड़ाया

280

कोलकाता/पुरुलिया। Maoist leader Sabyasachi Goswami arrested: पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को 10 लाख का इनामी माओवादी नेता सब्यसाची गोस्वामी उर्फ किशोर को पुरुलिया जिले से गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

 

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी को देर रात झारखंड सीमा के पास एक जंगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को झारखंड सीमा के पास एक जंगल के पास उसकी गतिविधि के बारे में जानकारी मिली और छापेमारी के बाद उसे चौनिया के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सब्यसाची गोस्वामी उर्फ किशोर के कब्जे से कुछ राउंड गोलियां, एक 9एमएम पिस्तौल और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। गोस्वामी एनआईए की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।