Monday, April 13, 2026
Home देश Miss Universe-2023: निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने जीता मिस यूनिवर्स-2023 का ताज,...

Miss Universe-2023: निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने जीता मिस यूनिवर्स-2023 का ताज, भारत की श्वेता शारदा टॉप टेन में शुमार

456

नई दिल्ली। Miss Universe-2023: निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने वर्ष 2023 के लिए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 72वां संस्करण अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था। मिस यूनिवर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी साझा की।

 

 

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में निकारागुआ की देश की यह पहली जीत है। पलासियोस ने मिस इंडिया श्वेता शारदा सहित 83 अन्य देशों की प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। भारत की श्वेता शारदा शीर्ष 20 प्रतियोगियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं।

 

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में मिस थाईलैंड एन्टोनिया पोर्सिल्ड प्रथम रनर-अप और मिस ऑस्ट्रेलिया मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं। समारोह में अमेरिकी गायक-गीतकार जॉन लीजेंड ने अपने लोकप्रिय गीत ऑल ऑफ मी का प्रदर्शन किया।