Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ Mission 2023: उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल कांग्रेस के दावेदरों पर डिप्टी...

Mission 2023: उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल कांग्रेस के दावेदरों पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, कट सकती है कुछ सिटिंग MLA की टिकट, नए चेहरों को मिलेगा मौका

383

अंबिकापुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से अपनी दावेदारी करने वाले कांग्रेस नेताओं को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम के इस बयान से कांग्रेस की सियासत में खलबली मच गई है। सिंहदेव ने कहा कि सिटिंग MLA का टिकट कट सकता है और कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के इस बयान को सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा सीटों से जोड़ कर देखा जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि सिटिंग एमएलए का टिकट से कट सकता है। कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जो लेकिन जो MLA रहे उनको भी नजरअंदाज करना बड़ा मुश्किल है।