कोरबा। पाली तानाखार विधायक ने 325 जरूरतमंद लोगों का मदद किया है। क्षेत्र के लोगो को 40 लाख मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान बांटकर ग्रामीणों के सुख दुख के साथी बने है।
बता दें कि पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा क्षेत्र की जनता के सुख दुख के साक्षी बन रहे है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो के हर कार्य में सहभागी बनकर सेवक की भूमिका निभा रहे है। इस कड़ी विधायक श्री केरकेट्टा ने 325 लोगो को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान देकर उन्हें आर्थिक सहयोग किया है। विधायक के जनहितैषी कार्य को लेकर क्षेत्र के जनता में खुशी की लहर है।































