Monday, September 28, 2026
Home Breaking मोबाइल गेम की लत ने ली लड़के की जान…मामला दर्ज

मोबाइल गेम की लत ने ली लड़के की जान…मामला दर्ज

268

बिलासपुर जिले में मोबाइल गेम की लत ने 16 साल के लड़के की जान ले ली. किशोर ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस की जांच में मृतक के ‘फ्री फायर’ ऑनलाइन गेम का एडिक्ट होने की बात आई सामने आई है.

यह घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र के करहीकछार गांव की है. बताया जार हा कि मृतक पिछले दो-तीन दिनों से डिप्रेशन में था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.