Friday, October 30, 2026
Home Breaking छात्राओं से छेड़छाड़ और अपशब्दों का प्रयोग करने वाले प्रधानपाठक सस्पेंड

छात्राओं से छेड़छाड़ और अपशब्दों का प्रयोग करने वाले प्रधानपाठक सस्पेंड

259
Oplus_131072

बालोद– छात्राओं से छेड़छाड़ और अपशब्दों का प्रयोग करने वाले चिटौद स्कूल के प्रधानपाठक कांसीराम साहू को सस्पेंड कर दिया गया है. यह मामला शासकीय माध्यमिक विद्यालय चिटौद विकासखंड गुरुर, जिला बालोद का है.

मामले की जांच के बाद संभागीय संयुक्त संचालक दुर्ग ने प्रधानपाठक काशीराम साहू को सस्पेंड कर दिया है.निलंबन अवधि में उनका कार्य स्थल विकासखंड शिक्षाअधिकारी छुईखदान नियत किया गया है. इस अवधी में प्रधानपाठक को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.