नई दिल्ली। विश्वभर में मंकीपॉक्स (Monkeypox ) के बढ़ते मामलों को देखते हुए WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान किया है। बता दें कि अब तक 80 देशों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामले सामने आ चुके हैं।
कुछ दिन पहले भारत के करेल में भी मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। जिस शख्स में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के लक्षण मिले थे वो कुछ दिन पहले ही यूएई की यात्रा करके लौटा था। इस मामले के ठीक बाद केरल में ही इस वायरस का दूसरा मामला भी सामने आया था।
पांच हवाई अड्डों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
केरल में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के दो मरीज मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से राज्य के सभी पांच हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी है। विदेशों से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।































