Wednesday, March 11, 2026
Home देश Monsoon update Chhattisgarh: रायपुर, बस्तर, महासमुंद सहित कई जिलों में बाढ़ का...

Monsoon update Chhattisgarh: रायपुर, बस्तर, महासमुंद सहित कई जिलों में बाढ़ का खतरा, इन जिलों में अतिबारिश का अलर्ट

284

रायपुर। (Monsoon update Chhattisgarh) मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बस्तर, महासमुंद सहित कई जिलों में भारी बारिश के साथ व्रजपात का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से सोमवार शाम जारी चेतावनी के मुताबिक अगले 24 घंटों में बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अति भारी से चरम भारी (Extreme Heavy) बरसात की संभावना है। इन स्थानों पर वज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है। इस रेड अलर्ट के जरिए मौसम विभाग ने राहत आयुक्त को अति सतर्कता बरतने और आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की है।

इन जिलों में आरेंज अलर्ट

वहीं सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, बस्तर और महासमुंद जिलों में आरेंज अलर्ट के जरिए एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बरसात की संभावना जताई गई है। रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव और कांकेर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और व्रजपात की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड, बलांगीर, निम्न दाब का केंद्र होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इस सिस्टम के प्रभाव से 12 जुलाई को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा भी होने की संभावना है।