Thursday, March 12, 2026
Home देश Monsoon Updates 2023: इस बार भी देरी से आएगा मानसून , जानिए...

Monsoon Updates 2023: इस बार भी देरी से आएगा मानसून , जानिए केरल में कब देगा दस्तक

313

नई दिल्ली। Monsoon Updates 2023: देश में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इस वर्ष मानसून देर से आएगा।

2023: यानी आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी। आईएमडी का कहना है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में देरी होगी। संभावना जताई जा रही है कि यह चार जून को दस्तक दे सकता है।

2023: मानसून के समय से सक्रिय होने का भारत के लिए खास महत्व है। मानसून बीते वर्ष 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था। अभी देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है।

2023: मानसून की देरी से किसान ज्यादा प्रभावित

मानसून के समय से सक्रिय होने का खास महत्व है। वहीं इसकी देरी की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने देश में खास तौर पर मानसून से किसान काफी प्रभावित होते है। बारिश पर ही उनकी खेती और बुवाई निर्भर रहती है। मानसून केरल से शुरू होकर देश के बाकी राज्यों में पहुंचता है।

Monsoon Updates 2023: हीटवेव की उम्मीद नहीं, लेकिन तापमान बढ़ेगा

आईएमडी अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मई के पहले दो हफ्तों में हीटवेव का असर कम होगा। इसने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को काफी प्रभावित किया है।

आईएमडी के अनुसार, अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है। आने वाले 7 दिनों तक हीटवेव की स्थिति नजर नहीं आ रही है। हालांकि इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 अल-नीनो के प्रभाव की भविष्यवाणी

बता दें कि इस बार सभी एजेंसियों ने भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। विशेषज्ञों ने अल-नीनो प्रभाव की भी चेतावनी जारी की है, जिसमें प्रचंड गर्मी पड़ेगी। गर्मी के साथ-साथ आंधी तूफान और बाढ़ का खतरा भी बताया गया है।