मुंबई। Mumbai Crime: मुंबई के सायन-चूनाभट्टी इलाके में रविवार को गैंगवार में सरेआम फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गयी है। गोलीबारी की घटना चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत वीएन पुरव मार्ग स्थित आजाद गली में हुई। कुल 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग में अपराधी पप्पू येरुणकर (Pappu Yerunkar) की मौत होने की खबर है।
Mumbai Crime: जानकारी के अनुसार मुंबई शहर के चुनाभट्टी इलाके में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत मचा दी। गोलीबारी की घटना चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत वीएन पुरव मार्ग स्थित आजाद गली में हुई। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। घायलों को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर है।
घटना की सूचना मिलने के बाद चुनाभट्टी पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच भी मामले में जांच कर रही है। पुलिस को संदेह है कि यह आपसी दुश्मनी का मामला है। गैंगवार के बाद पुलिस ने इलाके में कड़ा बंदोबस्त किया है। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।































