नई दिल्ली। Murder in a liquor party: दिल्ली के उत्तरी जिले के सिविल लाइंस में एक लड़की कत्ल की हत्या उसी के रूम पार्टनर ने कर दी। मृतक लड़की का नाम सपना बताया गया है। सपना और आरोपी दोनों सहेलियां थी। बताया जा रहा है कि आरोपी की एक अन्य सहेली ने अपने घर पर शराब पार्टी रखी थी। तीनों रातभर जमकर शराब पीती रहीं।

डीसीपी नॉर्थ दिल्ली सागर सिंह कलसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सिविल लाइंस के अरुणा नगर से सुबह करीब 7 बजे कॉल मिली कि एक लड़की की हत्या कर दी गई है। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक सपना नाम की लड़की मिली। उसकी रूम पार्टनर रानी की हत्या हुई थी और वह खून से सनी हुई थी।

सपना ने पुलिस को बताया कि वह छत पर थी और नीचे आई तो रानी इस हालत में मिली। पुलिस को शक होने पर उससे पूछताछ शुरू की गई। उसके फोन से भी कुछ संकेत मिले। इसके बाद सपना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात सपना और रानी ने पास में ही रहने वाली एक सहेली नेहा के घर पर शराब पार्टी की थी। डिनर और शराब पार्टी के दौरान 8-10 लोग मौजूद थे। इस दौरान इन्होंने शराब पी। वहां से लौटने के बाद घर पर भी शराब पी। मौके से बीयर और शराब की बोतलें मिली हैं।

सपना का कहना है कि तड़के 4-5 बजे उसकी रानी के साथ और शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ। गाली-गलौच के दौरान रानी ने सपना के पिता को गाली दे दी, जिनकी हाल ही में मौत हो गई है। पिता के लिए गाली सुनकर उसने आपा खो दिया और किचन से चाकू लेकर उस पर वार कर दिया। चाकू लगते ही रानी गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि रानी के सीने पर दिल के पास चाकू से वार किया गया है। सपना ने नेहा को वीडियो कॉल करके यह बताया कि किसी ने आकर रानी का मर्डर कर दिया है। इसके बाद उसने पुलिस को भी जानकारी दी।

हालांकि, शुरुआत जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई। सपना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने सबूतों को जुटाया है।

  • RO12618-2