Saturday, March 14, 2026
Home देश Murder or Suicide : एक बंद मकान में मिले 4 शव, 3...

Murder or Suicide : एक बंद मकान में मिले 4 शव, 3 का गला काटा गया

431

रोहतक। Murder or Suicide : हरियाणा के रोहतक में बरसी नगर में एक मकान में चार शव मिले हैं। चार शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दंपती व दो बच्चों के शव हैं।

दोनों बच्चों व महिला का गला रेता

मृतकों में एक लड़का व लड़की शामिल है। पति के शव के पास सिरिंज व कमरे में मौके पर शराब की बोतल रखी मिली है। दोनों बच्चों व महिला का गला रेता गया है, जबकि व्यक्ति के शव पर ऐसा कोई निशान नहीं मिला है। शुरुआती जांच के अनुसार हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार बरसी नगर में जींद बाईपास के नजदीक विनोद पुत्र राजेंद्र (35), पत्नी सोनिया, लड़की युविका (7) व लड़का अंश (5) साल मृत अवस्था में पाए गए हैं। पत्नी, लड़की व लड़के की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई है। जबकि विनोद अलग कमरे में मृत अवस्था में पाया गया है। विनोद के शव के पास मौके पर इंजेक्शन व शराब की बोतल रखी हुई मिली है।

सोते हुए उतारा गया मौत के घाट

घटना का पता उस समय चला जब विनोद के छोटे भाई विक्रम ने आकर मकान खोलकर देखा। उसने मकान खोला तो विनोद व उसका परिवार मृत अवस्था में पाए गए। स्थानीय पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

महिला व बच्चे के शव बेड पर मिले हैं, एक बच्ची का शव चारपाई पर मिला है। जबकि पति का शव सोफे पर मिला है। आशंका है कि बच्चों व पत्नी को सोते हुए मौत के घाट उतारा गया है। हांलाकी हत्या या आत्महत्या के बारे में पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद ही मौत (Murder or Suicide) के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।