Saturday, March 21, 2026
Home देश New coin of 75 rupees: 75 रुपए का नया सिक्का… कहां से...

New coin of 75 rupees: 75 रुपए का नया सिक्का… कहां से लेंगे, कैसे मिलेगा, यहां एक क्लिक में जानिए सब कुछ

360

नई दिल्ली। New coin of 75 rupees: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार (28 मई 2023) को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दूसरे चरण में 75 रुपए का सिक्का जारी किया। जारी हुए सिक्के पर संसद भवन की तस्वीर छपी हुई है। सिक्के पर हिंदी में संसद संकुल और अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा हुआ है।

New coin of 75 rupees: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 75 रुपए मूल्य के इस सिक्के को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के टकसाल में बनाया गया है। 33 ग्राम का यह सिक्का आधा चाँदी का है। इसके अलावा इसमें 40% कॉपर और 5-5% निकल एवं ज़िंक हैं।

New coin of 75 rupees: सिक्के का व्यास 44 मिलीमीटर है, जिसके एक तरफ नए संसद भवन का चित्र और दूसरी तरफ बौद्ध सम्राट अशोक का चिह्न स्तंभ बना हुआ है। अशोक स्तंभ के ठीक नीचे 2023 लिखा हुआ है। इसी साइड में एक तरफ हिंदी में भारत और दूसरी तरफ अंग्रेजी में इंडिया लिखा हुआ है। सिक्के के चारों तरफ किनारे भी बनाए गए हैं।

New coin of 75 rupees: बता दें कि ये सिक्के ख़ास मौकों पर स्मृति में जारी किए जाते हैं। साल 1947 से अब तक लगभग 350 अलग-अलग मौकों पर ऐसे विशेष सिक्के जारी किए जा चुके हैं। अभी हाल ही में PM मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 100वें भाग में 100 रुपए मूल्य का सिक्का जारी किया था।

New coin of 75 rupees: ऐसे विशेष सिक्कों से खरीद-बिक्री नहीं होती है। इसलिए सर्केुलेशन यानी चलन में भी नहीं होते। हालाँकि, कोई व्यक्ति इसे स्मृति के तौर पर संग्रह करने के लिए रखना चाहे तो इसे खरीद सकता है। इसके लिए कई वेबसाइट हैं। इनमें से एक सरकारी वेबसाइट www.indiagovtmint.in है। जहां इंक्वायरी कर आप ये सिक्का खरीद कर संग्रहित कर सकते हैं।