Friday, March 13, 2026
Home देश Nivel Roy Singham: कौन है निवेल रॉय सिंघम, जिस पर भारत में...

Nivel Roy Singham: कौन है निवेल रॉय सिंघम, जिस पर भारत में चीनी प्रोपेगेंडा फैलाने के आरोप, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट से संसद से सड़क तक हंगामा

257

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। Nivel Roy Singham: अमेरिकी व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता निवेल रॉय सिंघम को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट से संसद से सड़क तक हंगामा मचा हुआ है। लोकसभा में बीजेपी के सांसद निशिकांत ठाकुर ने सोमवार को एक मीडिया पोर्टल (NEWS CLICK) का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया है कि उसे चीनी फंडिंग मिल रही है और उस पोर्टल के जरिए देश में देश के ही खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। इसके लिए अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक खबर का हवाला दिया है।

0.  नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान

इसके बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर कहा कि न्यूज क्लिक, कांग्रेस और चीन के बीच सांठगांठ है। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान खुलकर बेचे जा रहे हैं।

Nivel Roy Singham: न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टेक मुगल नेविल रॉय सिंघम के जरिए न्यूज क्लिक को 38 करोड़ रुपए की फंडिंग दी गई है। इससे पहले भी ईडी की जांच में न्यूज पोर्टल पर ये आरोप लग चुके हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इस अभियान के केंद्र में एक करिश्माई अमेरिकी करोड़पति, नेविल रॉय सिंघम हैं,जो सुदूर-वामपंथी हितों के समाजवादी हितैषी के रूप में जाने जाते हैं।

0.  कौन है नेविल रॉय सिंघम

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार नेविल रॉय सिंघम एक अमेरिकी व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता है। नेविल रॉय सिंघम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का मुखर समर्थक हैंवह आईटी कंपनी थॉटवर्क्स का संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष है। ये कंपनी कस्टम सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेयर टूल और परामर्श सेवाएं प्रदान करती है।

सिंघम पर वैसे विभिन्न समूहों को फंड उपलब्ध करने के आरोप हैं जो चीनी राज्य मीडिया के प्रोपेडगेंडा को बढ़ावा देता है। इसमें भारत के कई मीडिया समूह के जुड़े की बात कही गई है। इस प्रोपेगेंडा के तहत उइगर मुसलमानों के नरसंहार को खारिज और रूसी साम्राज्यवाद की पैरवी की जाती है।