NTPC भुविस्थापितो की प्रशासन नही सुन रहा पुकार..कलेक्टर जनदर्शन में मिट्टी तेल उड़ेलेने का किया प्रयास..

0
259

कोरबा। एनटीपीसी के भुविस्थापितो ने प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर कलेक्टर जनदर्शन में मिट्टी तेल उड़ेलने  का प्रयास किया। ये पहली घटना नही है जब कोई आम पब्लिक कलेक्टर जनदर्शन में मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया है। इससे पहले भी एक महिला ने जमीन संबंधी समस्या का निराकरण न होने पर आत्मदाह का प्रयास किया था।

दरअसल मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे एनटीपीसी भुविस्थापितो ने साथ मे मिट्टी तेल डालने का प्रयास किया।

सूत्र बताते है कि मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर 22 अप्रैल 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। इस लंबे अंतराल में मध्यस्थता या समाधान के लिए कोई पहल/प्रयास होता नहीं दिखा। भू विस्थापितों के लिए लड़ने वाले सामने आए तो भी पब्लिसिटी के लिए,राजनीतिक दल के लोग भी समर्थन देकर भूल गए। इधर हर तरफ से हताश होकर धरना पर बैठे भूविस्थापित मंगलवार को अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने की गरज से जनदर्शन में पहुंच गए। इन्हें इस हालत में देखते ही मौके पर तैनात सिपाहियों ने सतर्कता बरती और इससे पहले कि ये लोग खुद को आग लगा पाते,इन्हें रोक लिया गया। सूचना मिलते ही एसपी यू.उदयकिरण भी वहां पहुंचे। सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच चुकी थी। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।