The Duniyadari: रायपुर– छत्तीसगढ़ प्रदेश OBC कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने 39 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार कोरबा शहर OBC कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गजानंद साहू को दी गई है, जबकि कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रूप में राजेश मानिकपुरी की नियुक्ति की गई है। दोनों नेताओं की नियुक्ति के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
प्रदेश OBC कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि नए जिलाध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पिछड़ा वर्ग समाज की आवाज को मजबूती से उठाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति सूची जारी होने के बाद प्रदेशभर के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति की दिशा में अहम कदम बताया है।
संगठन विस्तार के जरिए कांग्रेस की नजर आगामी चुनावों पर
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि OBC वर्ग को साधने के लिए कांग्रेस लगातार संगठनात्मक बदलाव कर रही है। प्रदेश में बड़ी संख्या में OBC मतदाताओं को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की तैयारी में जुटी हुई है। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।















