Paper leak: बस में पेपर सॉल्व करते पकड़े गए स्टूडेंट्स! आनन-फानन में करना पड़ा ये काम! जानिए मास्टरमाइंड ने क्यों रचा ये खेल?

258

अजमेर: राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया। जिसकी वजह से आनन-फानन में एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया। बताया जाता है कि उदयपुर में 40 स्टूडेंट्स बस में पेपर सॉल्व करते पकड़े गए। इसे लेकर अजमेर, उदयपुर, अलवर समेत राज्यभर में छात्रों ने हंगामा और प्रदर्शन किया।

GK paper leak: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साफ किया कि आज दूसरी पारी में होने वाली परीक्षा होगी। सिर्फ सुबह की पारी में होने वाला GK का पेपर स्थगित किया गया है। इस पेपर को चार लाख छात्र देने वाले थे। अब ये एग्जाम कब होगा। इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
जानिए पुलिस को कब और कैसे मिला इनपुट?
GK paper leak: उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पेपर लीक होने की जानकारी देर रात मिली। इसके बाद हमने टीम को एक्टिव कर दिया था। बेकरिया थाने के बाहर एक बस को देखा। बाद संदिग्ध लगने पर छानबीन की। बस में बैठे लोगों के पास कुछ पेपर थे, जो ओरिजनल पेपर के सवालों से मिलते-जुलते थे।

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि यह पेपर 10 लाख में बेचा गया। हमने जो 40 लोग पकड़े, उनमें 7 लड़कियां हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड सरकारी टीचर सुरेश विश्नाेई है। वह जोधपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है विश्नाेई ने पूरा प्लान बनाया था और बस किराए पर ली थी। विश्नोई के साथ पकड़ा गया उसका एक साथी भजनलाल डॉक्टर है।