Friday, March 27, 2026
Home राजनीति PARTY KA VIRODH : 1-2 नहीं बल्कि एक साथ दिया 23 पार्षदों...

PARTY KA VIRODH : 1-2 नहीं बल्कि एक साथ दिया 23 पार्षदों ने इस्तीफा…यहां जानें कारण…VIDEO

203

बुरहानपुर। PARTY KA VIRODH : बुरहानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह शेरा को टिकट दे दिया है, लेकिन उनका विरोध बढ़ता जा रहा है। शेरा को टिकिट मिलने के विरोध में कांग्रेस के 23 पार्षदों ने विरोध स्वरूप सामूहिक इस्तीफा दे दिया। ये लोग इस सीट से किसी अल्पसंख्यक को टिकट देने की मांग कर रहे थे। पार्षदों ने शेरा के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

अल्पसंख्यक को टिकट देने की उठी मांग

पार्षद शौकत मैदान में इकट्ठा हुए। पार्षद दल ने एकजुट होकर अल्पसंख्यक बाहुल्य सीट पर अल्पसंख्यक को टिकट देने की मांग की। 23 पार्षदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, पूर्व विधायक हामिद काजी और रविंद्र महाजन को सौंपे इस्तीफे में कांग्रेसी पार्षदों का कहना है पिछले चुनाव में शेरा ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इनकी बुरहानपुर सीट और कांग्रेस सरकार को गिराने में मुख्य भूमिका रही। सुरेंद्र सिंह कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं। सर्वे में कहीं नाम नहीं, फिर टिकट क्यों दिया गया।

लेकिन इस सबसे बेअसर खंडवा में कांग्रेस नेता ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ शेरा भैया ने कहा कोई विरोध नहीं है। सब मेरे परिवार के हैं। साथ हैं। ये भी कहा कांग्रेस की सरकार बनी तो मेरा महत्वपूर्ण रोल रहेगा।

सरकार बनी तो मेरा महत्वपूर्ण रोल

शेरा टिकट मिलने के बाद भोपाल से बुरहानपुर लौट रहे थे। जब ट्रेन खंडवा पहुंचीं तो यहां बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए शेरा ने कहा कोई विरोध नहीं है। मेरा सौभाग्य है कांग्रेस ने मुझे टिकट दिया। मैं विश्वास पर खरा उतरूंगा। कांग्रेस को मजबूत करूंगा. उन्होंने कहा अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मेरा बहुत मजबूत रोल रहेग। मैं किसानों और युवाओं की आवाज (PARTI KA VIRODH) बनूंगा।