Friday, March 13, 2026
Home Breaking PM आवास परिवार में नए सदस्य का आगमन, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा...

PM आवास परिवार में नए सदस्य का आगमन, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया खूबसूरत वीडियो

162

दिल्ली– प्रधानमंत्री आवास में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। X पर वीडियो पोस्ट कर मोदी ने लिखा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है।

प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है। दरअसल पीएम मोदी ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह गाय के बछड़े के साथ दिखाई दे रहे हैं।

अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’