Tuesday, March 17, 2026
Home देश PM Modi: अच्छा भाषण देती हो, कहीं चुनाव लड़ने का इरादा…, PM...

PM Modi: अच्छा भाषण देती हो, कहीं चुनाव लड़ने का इरादा…, PM मोदी ने महिला को दिया ऑफर, जवाब भी मजेदार

247

वाराणसी। PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। वाराणसी के उमराहा गांव में नवनिर्मित ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही मोदी ने ‘विकशील भारत संकल्प यात्रा’ के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने गांव की महिलाओं से बातचीत की।

 

PM Modi Varanasi Visit: कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बेहतरीन भाषण देने के लिए चंदादेवी नाम की महिला की सराहना की। उन्होंने टिप्पणी की कि तुम बहुत अच्छा भाषण देती हो और पूछा कि क्या कभी चुनाव लड़ने पर विचार नहीं किया है?

 

PM Modi Varanasi Visit: इसपर महिला ने जवाब देते हुए कहा कि हम चुनावों के बारे में नहीं सोच रहे हैं. हम लोग आपसे से ही सब कुछ सीखते हैं। आपके सामने खड़े होकर भाषण देने में ही हम गर्व महसूस कर रहें हैं। बता दें कि चंदादेवी सीएम योगी की महत्वकांक्षी योजना लखपति महिला कार्यक्रम से जुड़ीं हैं।