नई दिल्ली। PM Modi: चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लेते हुए 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का फैसला लिया था। मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है।
देश की इस सफलता पर पीएम मोदी ने जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान देश को संबोधित करते हुए इसे महान उपलब्धि बताया था। पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि 23 अगस्त का दिन भारतीय स्पेस क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, इसलिए देशवासी 23 अगस्त का दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाएंगे।
0.मोदी कैबिनेट की घोषणा
कैबिनेट मीटिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर उतरना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी के अटूट भरोसे ने वैज्ञानिकों को प्रेरित किया है। इसलिए कैबिनेट ने मंजूर किया है कि 23 अगस्त का दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।