President Ibrahim Raisi: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की अंत्येष्टि में शामिल होगा भारत, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रवाना

1002

नई दिल्ली/तेहरान। President Ibrahim Raisi: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की अंतयेष्टि में भारत की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मौजूद रहेंगे। जगदीप धनखड़ ईरान के लिए रवाना हो चुके हैं। रईसी के निधन पर भारत में मंगलवार को एक दिन के लिए राजकीय शोक भी रखा गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनकी रवानगी के समय की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

 

President Ibrahim Raisi: जायसवाल ने तस्वीर के साथ लिखा है, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आधिकारिक समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान की यात्रा पर रवाना हुए। बता दें कि रईसी और अब्दुल्लाहियान की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।