Sunday, March 22, 2026
Home देश Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए, अच्छा काम करेंगी...

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए, अच्छा काम करेंगी : रॉबर्ट वाड्रा, लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत

334

नई दिल्ली। Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। प्रियंका के पति बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में यह संकेत दिए है।

इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी के अंदर संसद में जाने के लिए सारी खूबियां हैं। जो एक अच्छे नेता में होनी चाहिए। वह वहां अच्छा काम करेंगी। उम्मीद है कांग्रेस पार्टी यह स्वीकार करेगी।

Priyanka Gandhi : रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया के सामने आकर साफ संकेत दे दिए है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बारे में जल्द ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से ऐलान कर दिया जाएगा।

0.प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए, वह बहुत अच्छा काम करेंगी

बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने समाचार एजेंसी को दिए बयान में कहा कि उन्हें लगता है कि वो (प्रियंका गांधी) संसद में होनी चाहिए। निश्चित ही उन्हें लोकसभा में होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका के पास बहुत सारी खूबियां हैं। वह संसद में बहुत बढ़िया काम कर सकती है। वह लोकसभा में होने की योग्यता रखती हैं।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि अगर वो संसद जाती हैं तो उनको बहुत खुशी होगी। वह वहां अच्छा काम करेंगी। वह वहां होने की हकदार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस पार्टी यह स्वीकार करेगी। प्रियंका के लिए पार्टी बढ़िया योजना तैयार करेगी।