Monday, October 12, 2026
Home Breaking RAIPUR पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका...

RAIPUR पुलिस क्वार्टर में महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव

109

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी अपने क्वार्टर में अकेली रहती थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने दरवाजा खोलकर देखा तो महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला पुलिसकर्मी के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।