Saturday, March 21, 2026
Home छत्तीसगढ़ Raipur City Breaking: रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की सिर और हाथ...

Raipur City Breaking: रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की सिर और हाथ कटी लाश, मौके पर पुलिस मौजूद

231

रायपुर। Raipur City Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग के अकोली कला रोड के पास रेलवे ट्रैक पर सिर और हाथ कटे महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पहुंची पुलिस लाश का अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Raipur City Breaking: आरंग थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के शव के दो हिस्से हो गए थे जिसमें महिला का हाथ और सिर कटकर अलग हो गया। अज्ञात महिला की लाश की अब तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 50 से 55 बताई जा रही है।

Raipur City Breaking: पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पतासाजी में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला के संबंध अन्य कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चल सकेगा कि महिला ने आत्महत्या की है या इसकी वजह कुछ और है।