Tuesday, March 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ Republic Day 2023 : BJP के राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे रमन...

Republic Day 2023 : BJP के राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे रमन सिंह, छत्तीसगढ़ किसी नेता को पहली बार मिली जिम्मेदारी, सीएम ने कसा तंज

240

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे। पार्टी नेतृत्व की ओर से गणतंत्र दिवस पर उनको ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व सीएम डॉ. सिंह बुधवार शाम को रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पार्टी की ओर से ध्वजारोहण हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करते रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर रमन सिंह पर कटाक्ष किया है। बघेल ने कहा, रमन सिह को पहली बार कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो भी इसलिए कि पार्टी अध्यक्ष दिल्ली से बाहर हैं।