Romance Scam: एक ही समय पर रिकॉर्ड 18 लड़कों से डेटिंग, फिर एक गलती कर दी..सारी पोल खुल गई

354

न्यूज डेस्क। आपने राजनीति में घोटाला सुना होगा, भ्रष्टाचार सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी रोमांस में घोटाला सुनना है. आइए आपको एक जबरदस्त कहानी सुनाते हैं. हाल ही में चीन की शंघाई पुलिस ने एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है. जिसने एक ही समय में एक ही साथ 18 लड़कों के साथ रोमांस किया और उनको धोखा दिया है. वह उन लड़कों को इसलिए डेट कर रही थी क्योंकि उन सब से पैसे वसूल रही थी. उसने सब से वादा किया था कि वह शादी करेगी.

दरअसल, यह घटना चीन के शंघाई की है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि 2017 से लेकर हाल-फिलहाल तक उसने 18 लड़कों को एक साथ डेट किया है. इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह थी कि 2014 में ही इस लड़की की शादी हो चुकी थी, उसका एक बच्चा भी है. इसके बाद भी उसने उन सभी लड़कों को ठगा है.

वह लड़कों को इसलिए ठग रही थी क्योंकि उनसे काफी पैसे ऐंठ रही थी. उनके साथ डेट पर भी जाती थी और रोमांस भी करती थी. लेकिन कभी अपनी सच्चाई नहीं बताई और ना यह भी बताया कि वह और कितने लड़कों से डेट कर रही है. जबकि उसकी शादी भी हो चुकी थी. लेकिन उसकी एक गलती उस पर भारी पड़ गई और आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई.

रिपोर्ट के मुताबिक हुआ यह कि उनमें से कुछ लड़कों ने लड़की से विवाहित जोड़े के रूप में पंजीकरण कराने का विषय उठाया, तो वह उन्हें टालने के लिए तरह-तरह के बहाने लेकर आने लगी. इसके बाद उनको शक हो गया. अंत में कुछ ने अपने पैसे वापस मांगे, मना करने पर पुलिस को रिपोर्ट करने की धमकी दे दी. फिर आखिर में जांच के बाद उसकी पोल खुल गई, और उसे अरेस्ट किया गया.