Saturday, March 14, 2026
Home देश Russia Ukraine War: पीएम मोदी की फैन हुई यूक्रेन में फंसी पाकिस्तान...

Russia Ukraine War: पीएम मोदी की फैन हुई यूक्रेन में फंसी पाकिस्तान की छात्रा, जानिए क्या कहा

450

कीव। (Russia Ukraine Crisis )यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को आपरेशन गंगा के तहत सुरक्षित निकाला जा रहा है। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की एक छात्रा की भी मदद की है। भारत सरकार आपरेशन गंगा चलाकर अब तक हजारों छात्रों को यूक्रेन से निकाल चुकी है। रेस्क्यू अभियान के तहत युद्ध ग्रस्त इलाकों से निकाले जा रहे छात्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ये छात्रा केंद्र सरकार की तारीफ कर रही है। दरअसल, यूक्रेन में फंसी पाकिस्तान की छात्रा आसमा शफीक को युद्ध ग्रस्त इलाके से निकाला गया है। इसलिए आसमा कीव में भारतीय दूतावास और पीएम मोदी की तारीफ करते नहीं थक रही है। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने आसमा को सुरक्षित बचा लिया है, अभी वो पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते पर है। सूत्रों ने बताया कि आसमा जल्द ही अपने परिवार से मिलेंगी।