Monday, March 16, 2026
Home देश Russian President Vladimir Putin: पुतिन के एक और करीबी नेता व्लादिमिर इगोरोव...

Russian President Vladimir Putin: पुतिन के एक और करीबी नेता व्लादिमिर इगोरोव की मौत, 18 महीने में 7 राजदारों की संदिग्ध हालत में मिली लाश

150

मॉस्को। Russian President Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के एक और करीबी 46 साल के सांसद व्लादिमिर इगोरोव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्लादिमिर इगोरोव का शव टोबोलस्क शहर में उनके घर के नीचे मिला। रूस की न्यूज एजेंसी ‘तास’ की रिपोर्ट के मुताबिक- इगोरोव खिड़की से नीचे गिर गए थे।

 

 

इगोरोव पेशे से वकील थे। 2016 में वो सिटी एडमिनिस्ट्रेशन चीफ चुने गए थे। इसके बाद उन पर करप्शन के आरोप लगे। बाद में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था, क्योंकि विरोधी इगोरोव के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं दे सके थे। इसके बाद वो पुतिन की यूनाईटेड रशिया पार्टी में शामिल हो गए और बाद में सांसद बने।

 

 

उन्हें पुतिन के सबसे भरोसेमंद सांसदों में से एक माना जाता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक- यूक्रेन के साथ पिछले साल फरवरी में जंग शुरू होने के बाद रूस में प्रेसिडेंट पुतिन के कई करीबी मारे जा चुके हैं। खास बात ये है कि इन सभी की मौत पर सवालिया निशान लगे। रूस की सरकार ज्यादातर मामलों में सफाई तक नहीं दे सकी।

 

बता दें कि सितंबर 2022 से अब तक पुतिन के 7 करीबी नेताओं की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। इनमें से 4 लोगों की मौत घर की छत या खिड़की से गिरकर हुई।

 

0.पुतिन के राजदार ऐसे मारे गए

 

1.रेविल मेगानोव (सितंबर 2022) : रूस की बड़ी तेल कंपनी लुकोइल के चेयरमैन और पुतिन के दोस्त थे। रूटीन चेकअप के लिए मॉस्को के हॉस्पिटल गए थे। इस हॉस्पिटल के छठवें फ्लोर से नीचे गिरकर मौत हुई थी।

2.मारिना यान्किना (फरवरी 2023) : रूसी फौज में अफसर थीं। पुतिन की एडवाइजर थीं। सेंट पीटर्सबर्ग में अपने अपार्टमेंट के 16वें फ्लोर से गिरकर मौत हुई थी।

3.मारिना यान्किना फौजी अफसर और पुतिन की एडवाइजर थीं। सेंट पीटर्सबर्ग में अपने अपार्टमेंट के 16वें फ्लोर से गिरकर मौत हुई थी। मारिना यान्किना फौजी अफसर और पुतिन की एडवाइजर थीं। सेंट पीटर्सबर्ग में अपने अपार्टमेंट के 16वें फ्लोर से गिरकर मौत हुई थी।

4.इगोर कुरोको (अप्रैल 2023) : टॉप सरकारी एनर्जी कंपनी के चीफ और पुतिन के रिश्तेदार बताए जाते हैं। रिश्वत के आरोप में जेल गए और चार दिन बाद जेल में ही मौत हो गई।

5.योत्र कुचेरेंको (मई 2023) : पुतिन सरकार में डिप्टी साइंस मिनिस्टर थे। यूक्रेन के खिलाफ जंग का विरोध किया था। एक मीटिंग से लौटते वक्त प्लेन में बीमार पड़े और मौत हो गई। सरकार ने जांच तक नहीं कराई।

6.क्रिस्टीना वायकोवा की उम्र 28 साल थी। मॉडलिंग भी करती थीं। पुतिन ने उन्हें रशियन बैंक का वाइस प्रेसिडेंट बनाया था। जून 2023 में संदिग्ध हालात में मौत हुई। क्रिस्टीना वायकोवा की उम्र 28 साल थी। मॉडलिंग भी करती थीं। पुतिन ने उन्हें रशियन बैंक का वाइस प्रेसिडेंट बनाया था। जून 2023 में संदिग्ध हालात में मौत हुई। वायकोवा की उम्र 28 साल थी। मॉडलिंग भी करती थीं। पुतिन ने उन्हें रशियन बैंक का वाइस प्रेसिडेंट बनाया था। वायकोवा की मौत अपने अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर से गिरकर हुई थी।

 

 

7.वेगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत को रूसी सरकार इसे सिर्फ हादसा बताती रही है। वेगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर अब तक सवालिया निशान हैं। वेगनर आर्मी चीफ प्रिगोझिन ने पुतिन को चैलेंज किया था। अगस्त में उनका प्लेन मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच क्रैश हुआ था। कई कमांडर्स के साथ प्रिगोझिन भी मारे गए थे।