Wednesday, March 11, 2026
Home क्राइम Sanju Tripathi murder case: संजू त्रिपाठी हत्याकांड के मास्टर माइंड कपिल को...

Sanju Tripathi murder case: संजू त्रिपाठी हत्याकांड के मास्टर माइंड कपिल को कटघोरा जेल में पैसा देने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार.. वाराणसी का निगरानी बदमाश है आरोपी

292

बिलासपुर। Sanju Tripathi murder case: बिलासपुर के हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड के चर्चित मामले में पुलिस ने वाराणसी के रहने वाले एक आरोपी मोहम्मद दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद दानिश संजू त्रिपाठी हत्याकांड मास्टरमांइड कपिल त्रिपाठी से मिलने के लिए कटघोरा जेल पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

 

पुलिस ने इस मामले में अब दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली चलाने वाले दो और आरोपी अभी भी फरार हैं। आरोपी कपिल त्रिपाठी को बिलासपुर से कटघोरा उप-जेल में शिफ्ट किया जा चुका है। पुलिस उससे मिलने के लिए आने वालों पर लगातार नजर रख रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शूटर बांडीटोला, वाराणसी से उससे मिलने के लिए आ रहा है। जैसे ही वह जेल पहुंचा, सादे वेश में नजर रख रही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

 

 

आरोपी मो. दानिश (30 वर्ष) से पुलिस ने एक आईफोन व एक हजार रुपया जब्त किया है। यह जानकारी दी गई है कि वह कपिल त्रिपाठी से अपना बकाया रकम लेने के लिए यहां पहुंचा था। वह वाराणसी में भी निगरानी बदमाश है। हत्या के एक और मामले में उसे 10 साल की सजा हो चुकी है।

 

 

बता दें कि संजू त्रिपाठी की हत्या की साजिश उसके छोटे भाई कपिल त्रिपाठी ने रची थी। पिता जय नारायण त्रिपाठी सहित परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी इसमें शामिल थे। संजू त्रिपाठी की हत्या अंधाधुंध गोलियां चलाकर तब हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी कार से सकरी बाइपास से घर की ओर आ रहा था।