Tuesday, March 31, 2026
Home पुलिस School students visited : स्कूली विद्यार्थियों ने किया उरगा थाने का भ्रमण,...

School students visited : स्कूली विद्यार्थियों ने किया उरगा थाने का भ्रमण, सनत से जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

288

कोरबा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस की सामान्य कार्य प्रणाली जाना। साथ ही पुलिस द्वारा प्रयोग किये जाने वाले हथियारों की जानकारी भी बच्चों को दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने थाने की गतिविधियों को देखा और पुलिस अधिकारियों से रूबरू हुए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाने की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भा.पु.से) के निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में आज बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत शासकीय हाई स्कूल उरगा के छात्र व छात्राओं को थाना आमंत्रित किये जाने पर छात्र एवं छात्राएं शिक्षकगणों के साथ थाना आए। जिन्हें थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी के द्वारा थाना परिसर में भ्रमण कराकर थाना भवन की जानकारी दी गई। साथ ही थाना भवन के अंदर थाना प्रभारी कक्ष, मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष, रीडर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, पुरुष बंदी गृह, महिला बंदी गृह, माल खाना कक्ष का भ्रमण कराकर कक्षों में कार्यकत् अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय कराते हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

रिकार्ड के इंद्राज़ सीसीटीएनएस में एफआईआर की ऐन्ट्री के संबंध एवं महिला से प्राप्त शिकायत के निराकरण हेतु बने महिला हेल्प डेक्स की संबंध में बच्चों को जानकारी दिया गया। साथ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के 24 घंटे कार्यस्थल में तैनात रहने व महिला एवं बच्चों संबंधित अपराध, गुड टच बैड टच, मानव तस्करी, बाल विवाह, पीड़िता क्षतिपूर्ति योजना, नशा के विरुद्ध निजात अभियान के तहत अवैध गांजा, नशीली दवा, नारकोटिक्स / ड्रग्स अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही एवं जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दी गई एवं अभियुक्ति एप की जानकारी देकर ऐप को डाउनलोड करने की सलाह दी गई। साथ ही सायबर संबंधी अपराधों से बचने हेतु जानकारी दी गयी एवं यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया गया। हमर बेटी हमर मान एवं निजात अभियान में बने सेल्फी पोस्टर में छात्र व छात्राए ने प्रोत्साहित होकर फोटो खिंचवाए। थाना परिसर का भ्रमण कर छात्र व छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।