Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ SDM का आदेश: सीएमओ को मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए लगातार ताली बजवाने...

SDM का आदेश: सीएमओ को मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए लगातार ताली बजवाने का जिम्मा… बीजेपी ने किया ट्वीट छपास के बाद अब जयकारे भी…

392

रायपुर।एसडीएम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होने सीएम के कार्यक्रम में ताली बजवाने का जिम्मा बिलाईगढ़ सीएमओ को सौंपा है। इस आदेश के वायरल होते ही भाजपा ने ट्वीट कर लिखा है अब तक सरकार छपास का रोग लगा था अब जयकारे भी लगवा रहे हैं। बहरहाल आदेश के बाद भाजपा नेताओ की ट्वीट से बवाल मच गया है।

बता दें कि 3 सितम्बर को नवगठित जिला सारंगढ़ का शुभारंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल के साथ साथ दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सारंगढ़ एसडीएम ने एक आदेश जारी किया है । जिसमें एक कॉलम में अलग-अलग तैयारियों से इतर मुख्यमंत्री के लिए कार्यक्रम स्थल पर लगातार ताली बजवाने का आदेश दिया गया है. लगातार तालिया बजती रहे यह सुनिश्चित करने का जिम्मा बिलाईगढ़ नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया हैं.

इसके अलावा इसमें सीएमओ को बाइकर्स लाने, फूड इंस्पेक्टर को व्यापारियों और तहसीलदार को क्रशर संचालकों पर शत-प्रतिशत संख्या में स्वागत के लिए लाने के निर्देश हैं. सभी विभागों और अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है. यहां तक कि तेल, मिर्च, हल्दी, मसाला, प्याज, आलू, लहसून, जीरा और बर्तन की सफाई के लिए निरमा पावडर, जाली ब्रश आदि की भी व्यवस्था सौंपी गई है. राइस मिलरो को चावल, दाल की व्यवस्था करनी होगी.

दरअसल, 3 सितंबर को सीएम भूपेश बघेल नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ का उद्घाटन और रोड शो करेंगे. इसके लिए संसदीय सचिव ने बैठक ली थी। इस बैठक के बाद बिलाईगढ़ के एसडीएम सोरी ने ये आदेश जारी किया है, जिसमें अलग-अलग विभागों व अधिकारियों की जिम्मेदारियां बांटी है. एसडीएम ने ये आदेश जारी किया है. इसे लेकर अब आलोचना होने लगी है. क्योंकि, कुछ चीजें मौखिक होती हैं और अंडरस्टूड. उसके लिए आदेश जारी नहीं किए जाते.