Thursday, March 5, 2026
Home कोरबा SDM को मिला जनपद CEO का प्रभार…शर्मा के रिटायरमेंट बाद अब देखेंगे...

SDM को मिला जनपद CEO का प्रभार…शर्मा के रिटायरमेंट बाद अब देखेंगे कार्यभार…

501

कोरबा। एसडीएम को अब जनपद पंचायत का प्रभार सौंपा गया है।जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सीईओ के रिटायरमेंट बाद अब श्री तेंदुलकर जनपद का कार्यभार संभालेंगे।

बता दें कि पोंडी उपरोड़ा एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर अब जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का भी जिम्मेदारी निभाएंगे। श्री तेंदुलकर को जनपद पंचायत पोड़ी- उपरोड़ा के सीईओ ओम प्रकाश शर्मा के 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दरअसल जिले में वैसे भी जनपद सीईओ को टोटा है यही वजह है कि कटघोरा जनपद को भी प्रभारी और आभारी सीईओ के भरोसे छोड़ा गया है। अतिरिक्त प्रभार मिलने से पंचायत के कार्यो में सुधार तो होगा पर राजस्व मामले की पेंडिंग भी बढ़ेगी।