Tuesday, March 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ SDM पर भड़के राजस्वमंत्री..बोले पर्यावरण वाले परमिशन देंगे तो मेरे घर में...

SDM पर भड़के राजस्वमंत्री..बोले पर्यावरण वाले परमिशन देंगे तो मेरे घर में राख फेक दोगे क्या? VIDEO

1846

कोरबा। पॉवर प्लांटों से उत्सर्जित राख डंप को लेकर राजस्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एसडीएम को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने एसडीएम को कहा की राख का पहाड़ न बनाने के लिए पहले ही निर्देशित किया था तो फिर कैसे? एसडीएम ने जवाब देते हुए कहा कि पर्यवारण विभाग वाले अनुमति दिए है। इस पर राजस्वमंत्री ने कहा कि पर्यावरण वाले अनुमति देंगे तो मेरे घर मे राख डंप कर दोगे क्या?

 

मामला कोरबा– चांपा मार्ग पर भिलाईखुर्द वार्ड के समीप खाली पड़े जमीनों पर राखड़ का पहाड़ खड़ा करने का है। प्रशसान की लापरवाही की वजह से राख ट्रांसपोर्टर आमलोगों की मुश्किलें बढ़ाते हुए सड़क किनारे अस्थाई ऐश डेंम का निर्माण कर रहे है। राख से लोगो को हो रही परेशानी को देखते हुए मंत्री जयसिंह अग्रवाल खुद भिलाईखुर्द पहुंचे और मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाई।जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों को साफ शब्दों में चेताया और कहा एक सप्ताह के भीतर राख को शिफ्ट नही किया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस प्रशसान को भी लताड़ा

 

सड़क किनारे राख डंप का निरीक्षण करने पहुचें राजस्वमंत्री मंत्री ने पुलिस प्रशसान को भी लताड़ा है। उन्होंने कहा है शहर के आउटर से कोयला गाड़ी और भारी वाहनों का परिचालन कराना चाहिए लेकिन कोरबा की पुलिस  पैसे लेकर शहर के भीतर भारी वाहनों की एंट्री दे रहे है। शहर के भीतर भारी वाहनों के परिचालन से धूल के गुब्बार से लोग परेशान है। शहर के भीतर भारी वाहनों का परिचालन तुरंत बंद कराने का निर्देश दिया है।