Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking SECL खदान में हिंसक प्रदर्शन: भू-विस्थापित कर्मचारियों ने अधिकारी पर हमला कर...

SECL खदान में हिंसक प्रदर्शन: भू-विस्थापित कर्मचारियों ने अधिकारी पर हमला कर ऑफिस में तोड़फोड़ की, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

111

The Duniyadari: कोरबा- SECL की मानिकपुर खदान में कलिंगा कंपनी के अधिकारी और स्थानीय भू-विस्थापित कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 17 मई को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। अब तक नामजद आरोपी उदयप्रसाद पटेल और सुरेश पटेल, जबकि वीडियो में मारपीट और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे अलोक कुमार पटेल और विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कलिंगा कंपनी के कर्मचारी चक्रधर मोहंती कंपनी में कार्यरत स्थानीय भू-विस्थापित कर्मचारियों से ट्रांसफर के नाम पर अवैध रूप से पैसों की मांग करता है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद से ग्रामीणों में चक्रधर मोहंती को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस अब वायरल वीडियो और गवाहों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।