Monday, November 2, 2026
Home Breaking KORBA : फिर देखा गया जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों और राहगीरों...

KORBA : फिर देखा गया जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल…

236

कटघोरा- कटघोरा से अंबिकापुर के बीच मड़ई ग्राम में जंगली हाथियों का झुंड देखा गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया है।

हाथियों के इस अचानक आगमन से यातायात बाधित हो गया, और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रख रही है, साथ ही सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं।