Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ नदी किनारे भ्रूण मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी...

नदी किनारे भ्रूण मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

476

कवर्धा. सकरी नदी किनारे बालक का भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. भ्रूण की आयु लगभग 5 से 6 महीना बताया जा रहा है. यह मामला सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के समनापुर मार्ग के पास सकरी नदी तट का है. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही.

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे नदी में मछली पकड़ने गए थे. इस दौरान उन्हें पॉलिथीन में भ्रूण मिला. बच्चों के सोर मचाने पर मोहल्लेवासी मौके पर एकठ्ठा हुए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही.

बता दें कि इलाके में पहले भी भ्रूण मिल चुका है. स्थानीय लोग बाहरी लोगों द्वारा नदी में फेंक कर जाने का अनुमान लगा रहे. पुलिस मामले की जांच कर रही.