Thursday, April 9, 2026
Home Breaking सनसनीखेज मामला: शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौके पर पहुंची पुलिस…

सनसनीखेज मामला: शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौके पर पहुंची पुलिस…

156

छतरपुर– शासकीय शिक्षिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका किराये के मकान में अकेली रहती थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मामले की जांच में जुट गई है।

आत्महत्या के बाद परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। मृतिका के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में पति का जिक्र किया है। मृतका टीकमगढ़ जिले की रहने वाली थी। बताया जाता है कि एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

घटना नौगांव थाने के वीरेंद्र कालोनी की है। सूचना पर उसके परिजन भी पहुंचे है। जानकारी शिवम विश्वकर्मा मृतका के भाई ने दी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पीएम रिपोर्ट के बाद कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है।