Monday, March 23, 2026
Home देश Sex racket: पुलिस थाना के पास गेस्ट हाउस में चल रहा था...

Sex racket: पुलिस थाना के पास गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, देहव्यापार करतीं शादीशुदा महिलाएं पकड़ाई

524

ताजगंज। Sex racket: ताज की नगर आगरा में आए दिन देह व्यापार का भांडफोड़ हो रहा है। अब रामबाग के पर्यटन थाना के करीब एक गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड में देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं सहित 3 युवको को हिरासत में लिया गया है। जबकि मौका गेस्ट हाउस का संचालक फरार हो गया।

Sex racket: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगरा के ताजगंज के बसई स्थित पर्यटन थाना के करीब चित्रांशी पेइंग गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त तीन युवक और तीन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। बताया गया है कि गेस्ट हाउस का संचालक ग्राहक आने युवतियों को बुलाता था। घंटों के हिसाब से बुकिंग होती थी।

Sex racket: पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक युवती रामबाग, दो बालूगंज क्षेत्र की हैं। शादीशुदा हैं। दिन में वो गेस्ट हाउस में आती थीं। रात तक रुकती थीं। गेस्ट हाउस में घंटों के हिसाब से कमरे दिए जाते थे। उन्हें ग्राहक रकम देते थे। संचालक भी रकम लेता था।