Wednesday, March 4, 2026
Home देश Sex racket: बीच शहर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की...

Sex racket: बीच शहर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की रेड, दो गिरफ्तार, 2 लड़कियों को दरिंदों से बचाया गया

503

मुंबई। Sex racket: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने शहर में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नालासोपारा में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है और दो महिलाओं को बचाया है।

Sex racket: पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के Anti-Human Trafficking Cell द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान आरोपियों द्वारा कथित रूप से देह व्यापार में धकेली गई दो महिलाओं को रेस्क्यू कराया गया।

Sex racket: सीनियर इंस्पेक्टर संतोष चौधरी ने कहा, “पुलिस को खबर मिली थी कि एक महिला सहित दो लोग देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने वसई के तुंगरेश्वर फाटा इलाके में जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया. इस दौरान दो महिलाओँ को भी बचाया गया।

Sex racket: अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक ऑटोरिक्शा और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और अनैतिक तस्करी (निवारण) अधिनियम (PITA) के तहत मामला दर्ज किया गया था।