Shinzo Abe: जापान ने पूर्व PM की विदाई में खर्च किए 97 करोड़, क्या आप जानते हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतिम संस्कार के बारे में

185

टोक्यो /नई दिल्ली। world’s 5 most expensive funerals : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज राजकीय अंतिम संस्कार टोक्यो में हुआ। इसमें दुनियाभर के 217 देशों के प्रतिनिधियों के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टोक्यो पहुंचकर आबे को अंतिम विदाई दी। ये दुनिया के सबसे महंगे अंतिम संस्कारों में से एक है। इसमें करीब 1.8 बिलियन येन यानी 97 करोड़ रुपये खर्च हुए।

0-आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे अंतिम संस्कार के बारे में….


1. रोनाल्ड रीगन के अंतिम संस्कार में खर्च हुए थे 3250 करोड़ रुपए

दुनिया की सबसे महंगे अंतिम संस्कार की बात करें तो ये अमेरिका में हुआ था। 2004 में मशहूर हॉलीवुड स्टार और अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति रहे रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ था। 11 जून 2004 को वॉशिंगटन डीसी में उनको अंतिम विदाई दी गई थी। तब लाखों लोग इसमें पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रीगन का ताबूत दो दिन तक वॉशिंगटन डीसी में रखा गया। तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया था। तब सरकारी, प्राइवेट संस्थानों के साथ-साथ स्टॉक मार्केट तक बंद हो गया था। बताया जाता है कि इसका खर्च भी स्टेट फ्यूनरल में जोड़ा गया।

2. नॉर्थ कोरिया के तानाशाह के अंतिम संस्कार में 325 करोड़ रुपये खर्च हो गए

ये बात 2011 की है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह और प्रमुख किम जोंग इल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था। पूरे देश में 11 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित हुआ था। किम जोंग इल के अंतिम संस्कार पर 325.02 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। उनके पार्थिव शरीर को नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के कुमसुसान मेमोरियल पैलेस में कांच से बने कॉफिन में रखा गया था।

अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के अंतिम संस्कार में 121.88 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ये भी दुनिया के सबसे महंगे अंतिम संस्कारों में से एक है। 22 नवंबर 1963 को टेक्सास के डलास शहर में कैनेडी की हत्या हो गई थी।

कैनेडी को अमेरिका का सबसे लोकप्रिय नेता माना जाता था। कैनेडी का अंतिम संस्कार एरलिंग्टन नेशनल सिमिट्री में किया गया था। इस दौरान मेमोरियल ब्रिज से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें लाखों लोग शामिल हुए थे।

4-पोप जॉन पॉल, 70 करोड़ रुपये में हुआ अंतिम संस्कार 

कैथोलिक धर्म गुरु पोप जॉन पॉल-II का 2005 में निधन हो गया था। कई देशों में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित हुआ था। अंतिम संस्कार में 200 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसमें करीब 70.86 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। पोप ने चर्च में सुधार के लिए भी कई बड़े कदम उठाए थे।

5-महारानी एलिजाबेथ, ब्रिटिश सरकार ने खर्च किए थे 47.64 करोड़ रुपए

2002 में  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मां महारानी एलिजाबेथ का निधन हो गया था। तब उनके स्टेट फ्यूनरल पर करीब 47.64 करोड़ रुपए ब्रिटिश सरकार ने खर्च किए थे। उनका पार्थिव शरीर वेस्टमिंस्टर हाल में रखा गया था। अभी हाल ही में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भी निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में करीब उनके अंतिम संस्कार में करीब 73.7 करोड़ रुपये खर्च हुए।