SP के इस अभियान से अभिभावकों में आस..  बाईक रैली निकालकर समझाएंगे…

253

कोरबा। आईपीएस संतोष सिंह के निजात अभियान से उन अभिभावकों की आस बढ़ गई हैं, जो अपने बच्चों को नशे के शिकंजे में कसे देखकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। कई परिवार नशे के कारण बर्बाद हो गए हैं।अभियान को जन-जन की आवाज बनाने कल यानी शुक्रवार को बालको थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बता दें कि कोरबा में नशे की गर्त में डूबते युवाओं को इसकी वजह से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे की लत से बचाने की खातिर जिला पुलिस की ओर से  जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता अभियान में युवाओं के साथ साथ सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। निजात अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और बालको थाना प्रभारी  विजय चेलक नेतृत्व पर बालको के दो अधिकारी राकेश शर्मा और वेकेंट रेड्डी की उपस्थिति में बालको रामलीला मैदान से 10 जागरूकता बाइक रैली निकलेगी। रैली बालकों से कोसाबाड़ी , घंटाघर, बुधवारी, टीपीनगर, सुनालिया के बाद सीतामढ़ी में समाप्त होंगी। इस सामूहिक अभियान में आम लोगो को शामिल होने की अपील की हैं।