Saturday, March 21, 2026
Home Uncategorized SP Santosh singh : एसपी ने स्टार लगाकर दो निरक्षको को दी...

SP Santosh singh : एसपी ने स्टार लगाकर दो निरक्षको को दी बधाई..बोले-अब आपकी जिम्मेदारी और बढ़ गई​​​​​​​…

503

कोरबा। SP Santosh singh : जिले में तैनात 2 सब इंस्पेक्टर को निरीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने प्रमोशन पाने वाले निरीक्षकों को स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब प्रमोशन के बाद आपकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जिले के 02 उपनिरीक्षक को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है। नये साल के आगमन के दो दिन पूर्व ही दोनो पुलिस अधिकारियों को एसपी ने पदोन्नति देकर नए साल का गिफ्ट दिया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवम उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने दोनो पदोन्नत निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।