Sunday, March 22, 2026
Home राज्य Suicide After Murder : उज्जैन से दिल दहला देने वाली खबर…! 4...

Suicide After Murder : उज्जैन से दिल दहला देने वाली खबर…! 4 लोगों ने की आत्महत्या…देखें VIDEO

876

उज्‍जैन। Suicide After Murder : उज्‍जैन के जानकीनगर क्षेत्र में चार लोगों ने आत्महत्या की खबर सामने आई है। यह जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की घटना है। एसपी सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जीवाजी गंज थाना क्षेत्र के जानकी नगर में एक घर से चार शव बरामद हुए हैं। घर के मुखिया मनोज राठौर, उनकी पत्नी ममता, 12 साल के बेटे लक्की और बेटी कनक के शव कमरे में मिले हैं। घटना की सूचना पर जीवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरु कर दी है। संभावना है कि परिवार के मुखिया ने पहले पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली होगी।

बुराड़ी कांड की यादें ताजा: उज्जैन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने दिल्ली के बुराड़ी केस की यादें ताजा कर दी। एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर से बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज राठौर जानकी नगर में पत्नी और 2 बच्चों के साथ किराये से रहता था। वह कालिका माता मंदिर में खिलोने का ठेला लगाता था। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि मनोज राठौर तीन महीने पहले ही परिवार के साथ जानकी नगर में शिफ्ट हुआ था। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।