Thursday, March 12, 2026
Home Uncategorized Suicide Attempt : रायगढ शहर से बड़ी खबर…! भाजपा की महिला पार्षद...

Suicide Attempt : रायगढ शहर से बड़ी खबर…! भाजपा की महिला पार्षद अपने पति के साथ खाया जहर

500

रायगढ़। Suicide Attempt : रायगढ शहर से बड़ी खबर आयी है। भाजपा की महिला पार्षद और उसके पति ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। पति-पत्नी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा की महिला पार्षद पुष्पा निरंजन साहू और उनके पति निरंजन साहू ने बीती रात खाया जहर खा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज रात में भी भर्ती कराया गया है।

जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक मोहल्ले के कुछ लोग पार्षद के (Suicide Attempt) परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। फिलहाल मामले की जानकारी मोहल्ले वासियों ने पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। दोनों को रात में ही रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुष्पा साहू रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 अंबेडकर नगर की पार्षद है।