Saturday, March 14, 2026
Home राज्य Suicide Breaking : बुरी खबर…! पूर्व BJP MLA की बेटी और जनपद...

Suicide Breaking : बुरी खबर…! पूर्व BJP MLA की बेटी और जनपद पंचायत अध्यक्ष ने की आत्महत्या

463

बुरहानपुर। Suicide Breaking : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा पूर्व बीजेपी विधायक स्वर्गीय राजेंद्र दादू की बेटी और मध्यप्रदेश विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मंजू दादू की बहन थीं। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

24 साल की पूजा दादू ने रात करीब 11 बजे फांसी लगाई। वे उस वक्त घर में अकेली थीं। शनिवार रात करीब 12 बजे उनकी बड़ी बहन और मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू दादू उन्हें लेकर रेणुका मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंची थीं। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूजा दादू ने आत्महत्या के पहले फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने गणेश विसर्जन के दौरान हुई मौत को लेकर परिजनों से मुलाकात की। मुलाकात संबंधी इन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की। पूजा दादू ने लिखा कि, मृत्यु अंतिम सत्य है, किंतु असामयिक मृत्यु अतिकष्टदायक होती है…ग्राम नावरा के दो बच्चे जिनकी मृत्यु गणेश विसर्जन के दौरान हुई एवं ग्राम रेहमान पुरा के प्रेमलाल के असामयिक एवं दुखद मृत्यु होने पर उनके परिजनों से मुलाकात का संवेदनाएं व्यक्त की… ईश्वर से प्रार्थना है कि वह इनके परिजनों को इस दुख से उबर में मदद करें।

पूजा दादू की सक्षम राजनेतिक पृष्ठभूमि है

पूजा दादू का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि वाला रहा है। उनके पिता राजेंद्र दादू नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे, उनके निधन के बाद बड़ी बहन मंजू दादू इस सीट से विधायक रही हैं। वे वर्तमान में मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं। पूजा ने खंडवा और इंदौर से पढ़ाई की थी। उन्होंने फाइनेंस में बीबीए की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद राजनीतिक शास्त्र और समाजशास्त्र में एमए किया। पूजा के परिवार में मां, एक भाई और दो बहनें हैं। दूसरी बहन अंजू दादू की शादी हो चुकी है जबकि मंजू और भाई अविवाहित हैं।

खकनार जनपद अध्यक्ष पद का चुनाव

पिछले साल जुलाई 2022 में खकनार जनपद पंचायत सीट पर चुनाव जीतकर पूजा दादू अध्यक्ष बनी थीं। भाजपा समर्थित पूजा को 16, कांग्रेस समर्थित राजेश सोलंकी को 9 वोट मिले थे। पूजा दिसंबर 2021 में वार्ड क्रमांक 13 मांजरोद से पहली बार चुनाव में खड़ी हुई थीं। तब वे निर्विरोध जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं, लेकिन चुनाव निरस्त (Suicide Breaking) हो गए थे।