Thursday, March 19, 2026
Home छत्तीसगढ़ Suicide in Hostel : दोस्त ढूंढ़ रहे थे स्कूल में… छात्रा हॉस्टल...

Suicide in Hostel : दोस्त ढूंढ़ रहे थे स्कूल में… छात्रा हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला…कारण किसी को नहीं पता

342

दंतेवाड़ा। Suicide in Hostel : आठवीं के एक छात्र की खुदकुशी से सनसनी फैल गयी। घटना दंतेवाड़ा के बालक छात्रावास की है। फंदे पर लटकी लाश मिलने से हास्टल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दंतेवाडा के आश्रम के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की घटना से शिक्षक भी हैरत में हैं। मृतक मनोज कड़ती 8 वी कक्षा का छात्र था। घटना कुआकोण्डा के बरगुम आश्रम की घटना।

घटना कुआकोंडा ब्लाक के बुरगुम आश्रम की है। शाम लगभग चार बजे आठवीं कक्षा के छात्र मनोज कडती ने अपने ही शयन कक्ष में टावल से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी अधीक्षक को उस वक्त लगी जब शाम के वक्त वे बच्चों की गिनती कर रहे थे। गणना में एक बच्चा कम पाये जाने पर पतासाजी की तो मनोज को फांसी के फंदे पर लटकता पाया।

अधीक्षक ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों (Suicide in Hostel) को दी है। कुआकोंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।