Wednesday, March 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ Suicide News : क्षेत्र में फैली सनसनी, शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर...

Suicide News : क्षेत्र में फैली सनसनी, शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

870

रायपुर। Suicide News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका वंदना त्रिपाठी छोटा अशोकनगर गुढ़ियारी में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट काम करता है। वह सुबह काम के लिए निकल गया था। जिसके बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरु की। बताया जा रहा है कि सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मृतका का तीन साल का बेटा भी है। फिलहाल, मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं, कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।