वैशाली। Suicide Note On Mirror : बिहार के वैशाली जिले के लालगंज से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां अगरपुर में पुलिस को खबर मिली की एक नई नवेली दुल्हन ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस जब वारदात वाली जगह पर पहुंची तो वहां का नजारा देख हैरान रह गई।
कमरे में युवती का शव फंदे से लटक रहा था और सामने आईने पर लिपस्टिक से सुसाइड नोट लिखा था। मरने से पहले काजल ने अपनी लिपस्टिक से लिख रखा था- ”पापा हो सके तो हमको माफ कर देना हम आपकी अच्छी बेटी थी… पापा I AM SORRY”
5 महीने पहले हुई थी शादी
दरअसल, महज 5 महीने पहले लालगंज अगरपुर के विक्की से खगड़िया की काजल की शादी हुई थी। पति बेरोजगार था इसलिए शादी के बाद से ही परिवार में खर्चे को लेकर कलह शुरू हो गई। मृतक काजल की मां ने बताया कि बेटी पति की बेरोजगारी से परेशान तो थी लेकिन खुलकर कभी कुछ बताती नहीं थी औक आखिरकार जान दे दी।
वहीं, वारदात के बाद ससुराल वाले भाग निकले, तो पुलिस शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंची। परिजनों को खबर दी गई तो परिवार वाले भी भागे-भागे पहुंचे। पुलिस अब काजल के परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। लेकिन नई दुल्हन की आर्थिक परेशानी की वजह से सुसाइड की इस कहानी ने लोगों को झकझोर दिया है।
फंदे से लटकी मिली दुल्हन
बता दें कि 2 महीने पहले ऐसा ही एक मामला दरभंगा से सामने आया था जहां एक नई-नवेली दुल्हन की लाश पंखे से लटकी हुई मिली थी। दो महीने पहले ही युवती की शादी हुई थी। घटना दरभंगा के आजम नगर मोहल्ले की थी। मृतक महिला अमरीका देवी ने राजा साह से उसने लव मैरिज की थी। राजा मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा था और परिवार में कोई कलह भी नहीं हुई (Suicide Note On Mirror) थी।