Friday, March 20, 2026
Home छत्तीसगढ़ Sukma Naxalite encounter: नक्सलियों के बंद से पहले कोंटा के किद्रेलपाड़ में...

Sukma Naxalite encounter: नक्सलियों के बंद से पहले कोंटा के किद्रेलपाड़ में मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर

196

सुकमा। Sukma Naxalite encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले कोंटा ब्लाक के किद्रेलपाड़ इलाक़े में डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ में कई माओवादियों के मारे जाने की खबर है। घटना स्थल पर दोनों ओर से रूक रूक कर फायरिंग जारी है।

 

Sukma Naxalite encounter: सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान,नक्सलियों की फ़ायरिंग मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। बता दें कि नक्सलियों के 26 मई को बंद के आह्वान से पहले सुरक्षाबलों ने आपरेशन तेज किया है।